February 15, 2025


CG Nikay Chunav 2025 Results : नगर पंचायत समोदा में खिला कमल, छोटेलाल सोनकर ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम साहू को करीब 411 वोटों से हराया!

आरंग - रायपुर। CG Nikay Chunav 2025 Results : नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम जारी हो चुके है। नगर पंचायत समोदा में भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है, नगर पंचायत समोदा के अध्यक्ष के रूप में जनता ने भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल सोनकर को चुना है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल सोनकर ने कांग्रेस के घनश्याम साहू को करीब 411 वोटों के अंतर से हराया है। साथ ही 8 बीजेपी पार्षद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही अब क्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।






Related Post

Advertisement

Trending News