रायपुर। MLA Devendra Yadav : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलने के पहले ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में जेल के बाहर एकत्रित हो गए थे। बता दें कि बलौदाबाजार कांड में पिछले 6 माह से जेल में बंद हैं। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को SC से जमानत मिली है।
बता दें 10 जून 2024 में बलौदाबाजार में सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर और एसपी के दफ्तर जला दिए गए थे। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारी का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था। इस दौरान कई बार उनकी जमानत याचिका खारिज हुई।
इसी मामले में विधायक देवेन्द्र के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई जिस पर 20 फरवरी को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर करते हुए विधायक देवेन्द्र की रिहाई का आदेश जारी कर दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को विधायक देवेन्द्र यादव जेल से रिहा कर दिए गए।