लखनऊ। यूपी के उन्नाव जिले में फिर एक दरोगा की इश्कबाजी चर्चा में है। दरोगा की इश्कबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने उसे गंभीरता से लेते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दरोगा विश्वनाथ की ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में लगाई गई थी। 28 अप्रैल 2022 को विश्वनाथ की ड्यूटी बड़ा चौराहे पर लगाई गई थी। वह चौराहे के निकट बाइक खड़ी कर उस पर बैठे थे और पास में खड़ी महिला से इश्कबाजी कर रहे थे। महिला से दरोगा की हो रही अश्लील बातचीत का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वयारल कर दिया।
सोशल मीडिया पर दरोगा विश्वनाथ का महिला से अश्लील बात करते हुए वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने फौरन मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोग विश्वनाथ को निलंबित कर दिया है।
एक वर्ष पहले उन्नाव में क्षेत्राधिकारी रहे कृपाशंकर की इश्कबाजी का किस्सा सुर्खियों में रहा था। वह एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कानपुर के एक होटल में इश्क फरमाते पकड़े गये थे।