November 09, 2022


पुलिस स्टेशन में शुरू हुई नई प्रणाली, QR code से भी दर्ज करा सकते है शिकायत


दुर्ग :QR code : प्रदेश के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक नई शुरुआत की है। लोगों को अब रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं लोग अब सीधे QR code स्कैन कर थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकते है। जनता के साथ सीधा संबध बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक अभिनव प्रयास किया है।


इस नई प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जायेगा। दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र के थानों से इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले समय में पूरे जिले में भी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किया जायेगा।


इसमें लोगों के अनुभव और विचारों को न सिर्फ गुप्त रखा जायेगा। बल्कि उनके द्वारा दिये विचारों पर सुधार भी किया जायेगा। दुर्ग पुलिस के सीसीटीएनएस टीम ने इस कार्ययोजना को तैयार किया है। इसकी शुरुआत भिलाईनगर सब डिवीजन से की गई है।


इस डिजिटल फ़ीडबैक का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है।QR code से भेजे गये शिकायत और फीडबैक पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। और फिर जिसने भी अपने विचार भेजा है। उसके पास वापस संदेश भेजा जाता है। आमजनता से मिलकर इस नई तकनीक से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा।


दुर्ग पुलिस के किसी भी थाने में यदि सुधार की जरूरत महसूस हो रही हो। या फिर पुलिसिंग में सुधार या फिर अन्य कोई शिकायत दर्ज करानी हो। तो अब आमजनमानस सिधे नई तकनीक इस्तेमाल के माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं। लेकिन उन्हें पहले अपने मोबाईल में जाकर Q R कोड स्कैनर एप्लिकेशन को इंस्टाल करना पड़ेगा। और फिर इस लिंक से कोई भी फीडबैक आप दे सकते हैं।



Related Post

Advertisement

Trending News