September 29, 2022


BIG BREAKING : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप


दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्माण हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले पति पत्नी क़ो मौत के घाट उतार उसके बाद दो बच्चों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस SP डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे है। फिलहाल अभी घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।



Related Post

Advertisement

Trending News