July 15, 2022


कंगना की नई फिल्म का टीजर रिलीज़, डायरेक्शन भी खुद कर रही है एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म ‘इमरजेंसी’ फिल्म का टीज़र आउट हो चुका है। इस फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी का रोल कर रहीं हैं। इस फिल्म को कंगना स्वयं निर्देशित कर रही हैं। जिसमें 1971 में हुई एक घटना आपातकाल (भारत) को दिखाया जायेगा।

बीते दिनों ही कंगना ने एक पोस्टर शेयर कर अपनी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया था। यह फिल्म 25 जून 2023 में रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना ‘इमरजेंसी’ को दिखाया जायेगा। साल 1975 में प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किये जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक पूरे 21 महीने देश में इमरजेंसी लगी थी।

बता दें कि कंगना रणौत आखिरी बार फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती दिखी थीं। इसके बावजूद कंगना दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने में कामयाब नहीं रहीं।



Advertisement

Trending News