February 11, 2024


TBMAUJ : शाहिद और कृति सेनन की TBMAUJ का दूसरे दिन दिखा कमाल, की इतने करोड़ की कमाई


TBMAUJ : शाहिद कपूर और कृति सेनन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों में 9 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद अब दूसरे दिन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा कलेक्शन किया है। 


दूसरे दिन कलेक्शन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पहले दिन भारत में 6.5 करोड़ रुपय की कमाई की। दूसरे दिन का बिजनेस सामने आ चुका है। Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार,'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने शनिवार को 9.50 करोड़ की कमाई कर ली है।


तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ऑक्यूपेंसी

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को शनिवार को कुल मिलाकर 22.16 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं। दोनों को पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते देखा जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 


तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया स्टार कास्ट

फिल्ममेकर अमित जोशी और आराधना साह के डायरेक्शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर एक ऐसे आदमी का रोल प्ले कर रह हैं जो सिफरा नाम की रोबोट से शादी करने का फैसला करते हैं। फिल्म मैडॉक फिल्म्स की बनाई है।'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं।



Advertisement

Trending News