September 19, 2022


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड पर भड़के सोनू सूद


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आज एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। माेहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मे छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की चर्चाओं से हड़कंप मचा। दरअसल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए। जिसे हॉस्टल की ही एक लड़की पर शूट कर लड़कों को भेजने के आरोप हैं। इस घटना के बाद कॉलेज की 4 लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें से 2 लड़कियों की हालत गंभीर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाने की खबर सामने आई है।

इस घटना के बाद फिल्म स्टार सोनू सूद ने एक ट्वीट कर कहा कि ये वक्त अपनी बहनों का साथ देने का है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटा है। ये वक्त हमारी बहनों का साथ देने का है और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने का है। ये वक्त हमारी परीक्षा का है। पीड़ित पक्ष की परीक्षा का नहीं। जिम्मेदारी से काम लें।' सोनू सूद का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




Advertisement

Trending News