February 11, 2025


Raipur Breaking: राजधानी में वोटिंग के बीच दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती- नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। Raipur Breaking: राजनधानी रायपुर में आज चुनाव के बीच दिनदहाड़े बड़ी डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां आर्मी ड्रेस पहने नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर 60 लाख रूपये की लूट कर मौके से फरार हो गये। पुलिस की प्राथमिक जांच में इस वारदात में 4 बदमाशों के साथ एक महिला के शामिल होने की बात सामने आ रही है। आरोपियों का सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है।


जानकारी के मुताबिक लूट की ये वारदात खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शंकर नगर के अनुपम नगर में रहने वाले मनोहर वेणु के घर पर शातिर लुटेरे कार से पहुंचे थे। कार से उतरते हुए 5 डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनके साथ एक महिला भी थी। बदमाशों ने घर में मौजूद 2 महिला और एक पुरुष को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी के मुताबिक 2 बजकर 47 मिनट में एक सफेद रंग की रिट्ज कार में 5 लोग पहुंचे।


जिनमें 4 पुरुष हैं और एक महिला शामिल थी। सभी के चेहरे ढके हुए थे। इनमें से 2 पुरुष आर्मी की ड्रेस में थे। वहीं 2 अन्य लोग काले सफेद रंग के ड्रेस में थे। इनके साथ एक महिला भी थी, जिसने चेहरा ढक रखा था। एक-एक करके सभी डकैट मनोहर वेणु के घर के भीतर घुसे। फिर कुछ देर बाद महिला कार उतरकर अंदर गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच कर रही है। रायपुर शहर में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।






Related Post

Advertisement

Trending News