February 05, 2025


CG Election 2025: जोर शोर से चुनाव प्रचार जारी: बीजेपी समर्थित प्रत्याशी दुर्गा परसराम साहू ने करमंदी और परसदा में डोर टू डोर जाकर किया जनसंपर्क

रायपुर-आरंग। CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दुर्गा परसराम साहू ने पूरी ताकत झोंक दी है। दुर्गा साहू ने आज करमंदी, परसदा में डोर टू डोर जाकर लोगों से सघन जनसंपर्क अभियान किया और जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की।


इस दौरान प्रत्याशी दुर्गा परसराम साहू ने लोगों को बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आवास के अलावा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं पर सरकार काम कर रही है। गरीबों को मुफ्त चावल दिया जा रहा है। साथ ही घर-घर पेयजल पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में साय सरकार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह 1 हजार रूपये दे रही है और यही कारण है कि इस चुनाव में जनता भाजपा पर ही भरोसा जताएगी। 







Related Post

Advertisement

Trending News