July 16, 2022


सलमान और शाहरुख पर कमेंट करना विवेक अग्निहोत्री को पड़ा भारी, फैंस ने लगाई क्लास


द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री आए दिन किसी ना किसी विवाद में फंसे रहते है। विवादों से उनका नाता खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया की सलमान और शाहरुख खान के फैंस ने उनकी क्लास लगा दी।

दरअसल निर्देशक ने एक ट्वीट करते हुए दोनों अभिनेताओं का नाम लिए बिना उन्हें बॉलीवुड के डूबने का कारण बताया।

विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब तक बॉलीवुड में ये किंग, बादशाह और सुल्तान रहेंगे, तब तक हिंदी सिनेमा डूबते रहेगा। यदि आप लोगों की कहानी के सहारे इसे लोगों की इंडस्ट्री बनाएंगे, तभी यह ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री को लीड कर पाएगी। यह फैक्ट है।'

विवेक के बाद यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और कहा -

1. 'विवेक जी सरकार के साथ लगे रहिए आपको भी जगह मिल जाएगी, वैसे इन लोगों को किंग, बादशाह और सुल्तान बनाने में आपका कोई योगदान नहीं है। वो यहां अपने कठिन परिश्रम से यहां तक पहुंचे हैं। लोग पसंद करते हैं उनको आप भी मेहनत करो और राजनीति में नाम कमाओ।'

2. 'आप हमेशा फ्लॉप एक्टर और फ्लॉप डायरेक्टर रहे हो इसलिए सुल्तान और बादशाह जैसे लोग जिनको पूरी दुनिया जानती है उन पर तंज कस रहे हो। रही बात आपकी आप बादशाह और सुल्तान का नाम लेकर अपने आप को मशहूर करना चाह रहे हो क्योंकि आपको हमारे देश के अलावा बाकी कोई नही जानता है।'


3. 'जब तक आपके जैसे लोग झूठा प्रोपगेंडा चला के लोगों को गुमराह करते रहेंगे तब तक इस देश मे नफरतों का बाजार गर्म रहेगा। आप सिर्फ नफरत बढ़ाओ, इंडस्ट्री खुद ही तबाह हो जाएगी।'

4. 'ये वही लोग हैं जिनको पूरे सेलेबस में एक सवाल का जवाब याद हो जाए तो ये खुद को टॉपर समझने लगते हैं।' 

5. 'शाहरुख ने तो जरूरत पड़ने पर अपनी जेब से निकालकर दे दिया। क्या विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीर फाइल्स की कमाई का पैसा उन कश्मीरी ब्राह्मणों को बांटा? भाई ट्वीट करके धर्म की राजनीति करने और रियल लाइफ में जेब ढ़ीली करने में बहुत फर्क होता है।'



Advertisement

Trending News