December 18, 2023


Big News : भोजपुरी सिनेमा के इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से हुआ निधन


Big News : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भोजपुरी के सब से सीनियर कलाकार बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 72 साल के बृजेश त्रिपाठी को 2 हफ्ते पहले डेंगू हुआ था, जिसके बाद मेरठ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।


वहीं डेंगू ठीक होने के बाद जब वह बीते दिन मेरठ से अपने घर मुंबई पहुंचे तो बीती रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया है, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 


बता दें कि बृजेश त्रिपाठी को भोजपुरी का ‘गौडफादर’ कहा जाता था। वो भोजपुरी सिनेमा से उस दौर से जुड़े हुए हैं,जब भोजपुरी में गिनीचुनी फिल्में ही बनती थीं। भोजपुरी सिनेमा के उस दौर से लेकर आज तक बृजेश त्रिपाठी ने सैकड़ों फिल्मों में काम कर के एक्टिंग के बदौलत अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन के बिना भोजपुरी की फिल्में अधूरी सी लगती हैं। 


बृजेश त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 11 सितंबर, 1978 को हिंदी फिल्म ‘टैक्सी चोर’ से की थी, जिसमें लीड रोल में मिथुन चक्रवती थे और हीरोइन जरीना वहाब थीं। इसके बाद राज बब्बर के साथ दूसरी फिल्म में काम करने का मौका मिल गया था। जिसका नाम था ‘पांचवीं मंजिल’। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।



Advertisement

Trending News