July 23, 2022


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप : भारत की अन्नु रानी फाइनल में, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारतीय प्लेयर अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप में दूसरे भाला फेंक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली वे पहली भारतीय महिला भी बनी हैं।

ग्रुप बी में प्रतिस्पर्धा करते हुए अन्नू रानी ने फाउल के साथ शुरुआत की और फिर अपने तीसरे प्रयास में 55.35 मीटर और 59.60 मीटर का थ्रो किया। इससे वे अपने ग्रुप में पांचवें स्थान पर रहीं। केवल तीन प्रतियोगियों जापान की हारुका कितागुची (64.32 मीटर), टोक्यो ओलंपिक विजेता चीन के शियिंग लियू (63.86 मीटर) और लिथुआनिया के लेविता जसिउनाइट (63.80 मीटर) ने 62.50 मीटर का क्वालीफाइंग मानक हासिल किया है। पदक के लिए क्वालीफाइंग कट 62.50 मीटर या 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में चुना जाता है। इस प्रकार अन्नू प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 29 प्रतियोगियों में से 8वें स्थान पर हैं।




Related Post

Advertisement

Trending News