August 02, 2022


भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, इस खेल में पहली बार हासिल किया स्वर्ण


भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। उसने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की की चौकड़ी शामिल है। चारों ने मिलकर पहले सेमीफाइनल में मजबूत न्यूजीलैंड को बाहर किया और फिर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हरा दिया।

भारतीय महिला टीम ने एक समय मैच में 8-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि उसके लिए स्वर्ण जीतना आसान होगा। आठवें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। इसके बाद से उसने छह अंक हासिल कर मैच को 8-8 की बराबरी पर ला दिया। फिर उसने 11वें एंड में दो अंक और हासिल कर मैच में 10-8 की बढ़त ले ली। दक्षिण अफ्रीकी  टीम मैच में आगे बढ़ती हुई दिख रही थी। 12वें एंड में भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर मैच को बराबर कर दिया।





Related Post

Advertisement

Trending News