September 24, 2022


BIG NEWS : JCCJ को लगा बड़ा झटका, विधायक के बाद अब 60 कार्यकर्ताओं ने छोड़ा पार्टी


रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों राजनीति पार्टियों के बीच हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है। सभी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अपना खेमा बदल रहे है। इसमें ज्यादातर कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ता पार्टी छोड़ते दिख रहे है जिससे पार्टियों को झटका लग रहा है।

वहीं इसी बीच अब जेसीसीजे (JCCJ) को भी बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह के पार्टी छोड़ते ही अब पार्टी के बहुत से कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

JCCJ के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज सिंह ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनके साथ देवेंद्र गुप्ता और 60 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।



Related Post

Advertisement

Trending News