September 19, 2022


Benefits of coconut oil : नारियल तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से दूर होती हैं त्वचा की ये कई समस्याएं


Benefits of coconut oil : नारियल तेल और नींबू दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जहां नारियल तेल ड्राई स्किन की समस्या को दूर करता है, वहीं नींबू चेहरे से पिंपल्स के निशान और झाइयां दूर करने में मदद करता है। नारियल तेल और नींबू दोनों को मिलाकर लगाने से त्वचा को और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। ये मिश्रण स्किन के ओपन पोर्स बंद करने में सहायता करता है। 

इसके इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग भी बनती है। नारियल तेल और नींबू त्वचा पर लगाने के लिए इसे फेसवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल तेल और नींबू फेस पर लगाने के फायदों और तरीके के बारे में।

Benefits of coconut oil : नारियल तेल और नींबू चेहरे पर लगाने का तरीका

सामग्री

1 चम्मच नारियल का तेल

1 चम्मच नींबू का रस

Benefits of coconut oil : लगाने का तरीका

चेहरे पर नारियल तेल और नींबू का रस लगाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर चेहरे की 3 से 5 मिनट तक मसाज करें। मसाज करते हुए आपकी स्किन इस मिश्रण को सोख लेगी। इसके बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से वॉश करें। इससे आपके चेहरे को पोषण मिलेगा और त्वचा फ्रेश नजर आएगी।

Benefits of coconut oil : नारियल तेल और नींबू चेहरे पर लगाने के फायदे : 

दाग धब्बे होते हैं दूर

चेहरे पर नियमित नारियल तेल और नींबू लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं। इससे पिंपल्स और उसके निशान दूर करने में मदद मिलती है। नारियल तेल चेहरे को मॉइस्चराइज करता है। वहीं नींबू चेहरे पर ग्लो बढ़ाने का काम करता है।


स्किन को बनाए जवां

नारियल तेल और नींबू दोनों में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। स्किन पर इसको नियमित लगाने से स्किन पर एजिंग के निशान नजर नहीं आते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से त्वचा जवां नजर आती है। नारियल और नींबू को त्वचा पर हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।


ग्लोइंग त्वचा के लिए

नारियल तेल और नींबू के इस्तेमाल से त्वचा ग्लोइंग बनती है। इसको चेहरे पर लगाने से स्किन को पोषण मिलता है। जिससे त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं, तो नारियल तेल और नींबू लगाने से बचें। ये पिंपल्स को बढ़ा सकता है।

नारियल तेल और नींबू चेहरे की कई समस्याओं को दूर करते हैं। लेकिन इनको चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 




Related Post

Advertisement

Trending News