October 31, 2023


Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में इस बार बन रहा ये 4 शुभ योग, जानिए मुहूर्त और चांद निकलने का सही समय


Karwa Chauth 2023: इस साल 1 नवंबर को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने वाली है। करवा चौथ का व्रत करवा माता और शिव परिवार को समर्पित है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन सुहागिनें निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं।


करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं और जिन युवतियों का विवाह तय हो गया है, वे अपने जीवनसाथी की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती है और रात के समय में चंद्रमा की पूजा करती हैं, अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करती हैं। पति के हाथों प्रसाद और पानी से पारण करती हैं। आपको भी करवा चौथ का व्रत रखना है तो आप करवा चौथ की पूजा सामग्री और पूजन मुहूर्त के बारे में जान लें।


करवा चौथ 2023 पर बनेंगे 4 योग


इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, परिघ योग और शिव योग का निर्माण हो रहा है। करवा चौथ की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है और यह 2 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। परिघ योग दोपहर 02:07 बजे तक है। फिर शिव योग शुरू होगा, जो पूरी रात तक है।


करवा चौथ 2023 पूजा सामग्री


एक थाली, मिट्टी का करवा और ढक्कन, एक छलनी, करवा माता की तस्वीर, लाल रंग की चुनरी, लकड़ी की चौकी, लहुआ, 8 पूड़ियों की अठावरी, दक्षिणा, कच्चा, दूध, दही, देसी घी, हल्दी, चावल, मिठाई, एक कलश, चंदन, पान का पत्ता, शक्कर का बूरा, फूल, शहद, मौली या रक्षासूत्र, रोली, कुमकुम, सोलह श्रृंगार की समाग्री जैसे कंघा, महावर, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, कपूर, दीपक, अगरबत्ती, रूई की बाती, गेहूं।


करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2023


करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:36 बजे से लेकर शाम 06:54 बजे तक है।


करवा चौथ 2023 पर कब निकलेगा चांद?


करवा चौथ का चांद रात 08 बजकर 15 मिनट पर निकलेगा। उस समय पर व्रती महिलाएं चंद्रमा की पूजा करेंगी। फिर जल, कच्चे दूध, सफेद फूल और अक्षत् से चंद्रमाको अर्घ्य देंगी।



Related Post

Advertisement

Trending News