Bank Holidays January 2025: आरबीआई द्वारा जारी सूची के मुताबिक, जनवरी 2025 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरे-चौथे शनिवार व 4 रविवारों की साप्ताहिक छुट्टियां और 1 जनवरी व 26 जनवरी का राष्ट्रीय अवकाश शामिल है। इसके अलावा, 6 जनवरी (हरियाणा-पंजाब में) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 14 जनवरी को मकर संक्रांति व पोंगल, 15 जनवरी (असम) को बिहू की छुट्टी रहेगी।
जनवरी 2025 में भारत के बैंकों में छुट्टियां (Bank Holidays January 2025 In India)
01 जनवरी 2025: बुधवार को नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
02 जनवरी 2025: गुरुवार को नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
05 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
06 जनवरी 2025: सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी 2025: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी 2025: रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
13 जनवरी 2025: लोहड़ी के त्योहार के कारण सोमवार को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी 2025: संक्रांति और पोंगल के कारण मंगलवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी 2025: बुधवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
19 जनवरी 2025: रविवार को सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
22 जनवरी 2025: गुरुवार को इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी 2025: गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
25 जनवरी 2025: शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
26 जनवरी 2025: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
30 जनवरी 2025: गुरुवार को सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।