October 31, 2022


आरंग में एकता दौड़ का हुआ आयोजन, अधिकारी, कर्मचारी सहित आमजन उत्साहपूर्वक हुए शामिल


आरंग : आज पूरे देश में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया रहा है। इस अवसर पर विधानसभा आरंग में आज “एकता दौड़” का आयोजन किया गया। 


बढ़ती ठंड के बाद भी इस दौड़ में आरंग के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों स्कूली बच्चों सहित आमजन बड़े की उत्साह के साथ शामिल हुए। आरंग के भक्त माता कर्मा चौक से आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चद्रशेखर चंद्राकर और उपाध्यक्ष नरसिंह साहू ने हरी झंडी दिखाकर “एकता दौड़” की शुरुआत किया जो मुख्य मार्ग गौरवपथ से होकर बस स्टैंड में समाप्त हुआ।




इस दौड़ में आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरीसिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन.पी.कुर्रे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आरंग के जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।



Related Post

Advertisement

Trending News