October 15, 2022


वेदराम मनहरे के नेतृत्व में आरंग में भाजपा ने किया कांग्रेस सरकार का पुतला दहन


आरंग : प्रदेश मे बढ़ते अपराधों के विरोध में तथा बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन के संबंध में महिला मोर्चा द्वारा कर्मा माता भवन आरंग में शुक्रवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में वेदराम मनहरे ( प्रदेश प्रभारी नशामुक्ति अभियान छत्तीसगढ़ )कार्यकर्ताओ के साथ बड़ी संख्या मे सम्मिलित हुआ। बैठक में भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र के प्रमुख पदाधिकारीगण, मंडल के सभी मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका के पार्षद, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, सांसद प्रतिनिधि एवं सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल द्वारा प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध स्वरूप मंत्री शिव डहरिया के कार्यालय के सामने कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया एवं कांग्रेस तथा मंत्री शिवकुमार डहरिया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे।



Related Post

Advertisement

Trending News