November 09, 2023


Suicide News : OYO रूम में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा


नई दिल्ली:Suicide News : दिल्ली में स्थित OYO रूम में दो शव मिले हैं। पुलिस ने जानकारी देते हए बताया कि 27 अक्टूबर को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद पुलिस थाने में एक कॉल आई। यह कॉल मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थिति एक OYO होटल से की गई थी। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि होटल में 2 मृतक पाए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक मामला खुदकुशी का लग रहा है। 


हालांकि पुलिस ने जब दोनों का पोस्टमॉर्टम किया तो पता चला कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। इसके बाद लड़के ने खुदकुशी कर ली। दोनों मृतकों की पहचान सोहराब और आयशा के रूप में हुई है। आयशा ने दोपहर 1.02 बजे ओयो होटल में चेकइन किया था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने चार घंटे के लिए रूम को बुक किया था। लेकिन शाम के वक्त जब वो होटल से बाहर नहीं आए तो होटल स्टाफ ने 7.15 बजे रूम का गेट खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो होटल स्टाफ ने इस बात की सचूना पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे को खोला गया। 


पुलिस ने जांच की तो हुआ खुलासा

पुलिस ने जब कमरे को खोला तो सबके होश उड़ गए। दरअसल कमरे में सोहराब का शरीर रस्सी से छत्त के पंखे पर लटका झूल रहा था। वहीं आयशा का मृत शरीर बिस्तर पर पड़ा हुआ था। आयशा के गर्दन पर चोट के निशान भी थे। इसी के बाद पुलिस ने दोनों के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। आयशा के बगल वाले बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया, जिसमें लिखा था कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, इसलिए दोनों ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला किया है। लेकिन जब पोस्टमॉर्टम किया गया तो असली कहानी सामने आई, जिसके मुताबिक आयशा की गला दबाकर हत्या की गई थी, जिसके बाद सोहराब ने आत्महत्या कर ली। 




Related Post

Advertisement

Trending News