January 26, 2023


Republic Day 2023 :74वां गणतंत्र दिवसः CM बघेल ने लाल बाग में फहराया राष्ट्रध्वज, ली परेड की सलामी


जगदलपुर. : Republic Day 2023 : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम बघेल ने लाल बाग में ध्वजारोहण किया. परेड की सलामी लेकर शहीदों को नमन करते हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया. साथ ही प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की बधाई दी.


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा- हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया।


आज हमर संविधान के जय-जयकार करे के दिन हवय। आज जम्मो रहवइया मन, जम्मो मनखे मन के घलोक जय-जयकार करे के दिन हे। काबर के गणतंत्र के बिचार म जम्मो मनखे के अधिकार समाय हवय। इही हमर संविधान के खूबसूरती हे जेखर बर हमर पुरखा मन सहादत दीन अउ अंगरेज मन ल खदेड़ के हमन ल आजादी दिलाइस। ओखर पाछू अइसन संविधान बनाइन जेला खुद ‘हम भारत के लोग’ मन ह, खुद ल अरपित करे हन। याने के हर मनखे के संविधान हे जेखर सेती मतदाता मन के वोट ले सरकार बनथे। अइसन संविधान अउ लोकतंत्र ल बचाय के जिम्मेवारी अब हमर अउ अवइया पीढ़ी के हवय।






Related Post

Advertisement

Trending News