November 30, 2022


Petrol Diesel Price: अब इतने रुपए सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी


Petrol Diesel Price : इंडिया में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान पर हैं। आज 50 किलोमीटर तक जाने के लिए भी आदमी का 500 रुपये का पेट्रोल लग ही जाता है। तेल पिछले कुछ सालों में बहुत ऊपर गया। इससे लोगों की जेबों पर जबरदस्त असर देखने को मिला। वहीं अब इनके दामों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रिपोर्टों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल अब 14 रुपये तक सस्ता हो सकता है। तेल के सस्ता होने से खाने-पीने की चीजों के दाम भी सस्ते होने के आसार हैं।


पेट्रोल-डीजल  (Petrol Diesel) की कीमतों में जो गिरावट होने का दावा किया जा रहा है, यह कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते हो रहा है। बता दें कि इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) की कीमत जनवरी से निचले स्तर पर हैं। यह अब 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।


खासतौर पर अब देखा जाए तो कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी अच्छी स्थिति में पहुंच जाएगी। इससे कच्चे तेल की औसत कीमत (इंडियन बास्केट) घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। वहीं, मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। देखा जाए तो भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल के दाम पिछले 8 महीनों में 31 डॉलर तक कम हो गए हैं।


वहीं, SMC Global कहता है कि क्रूड में 1 डॉलर की गिरावट देश की तेल कंपनियों को रिफाइनिंग पर प्रति लीटर 45 पैसे की बचत कराता है। इसके हिसाब से तेल की कीमतों में 14 रुपये सस्ता होने की बात कही जा रही है। हालांकि, क्या ये कटौती एक बार में होगी, इसको लेकर कुछ साफ नहीं है।


एक्सपर्ट की माने तो उनका कहना है कि अभी और भी सस्ता हो सकता है कच्चा तेल। बताया गया कि ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे ही अगर कमी आती गई तो जरूर दाम कम हो जाएंगे। इससे कंपनियों का घाटा तो खत्म होगा ही बल्कि मुनाफा भी बढ़ेगा।





Related Post

Advertisement

Trending News