May 30, 2024


Mahasamund Crime : प्रेम प्रसंग में हत्या; पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन पुलिस के गिरफ्त में


महासमुंद। Mahasamund Crime : पुलिस ने पांच माह पुरानी लाश ओर हत्या का खुलासा हुआ। शिक्षा कर्मी महिला, प्रेमी और महिला की मां को पुलिस ने हत्या के आरोप पर आरोपी बना कर, हत्यारे प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी और देविका चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं हत्या का एक महिला आरोपी अंजनी चंद्राकर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।


सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की पिछले दो दिन चले जांच में यह बात निकर कर आई है। कि देविका चंद्राकर मृतक अपने पति यूपेश चंद्राकर की शराब पीने और शराब पी कर मारपीट करने की वजह से बहुत परेशान थी। पति के शराब की लत छुड़ाने के लिए देविका चंद्राकार की मुकुंद त्रिपाठी ज्योतिष से मुलाकात हुई। दोनों के बीच इसी दौरान प्यार हो गया। देविका चंद्राकार के पति यूपेश चंद्राकार को इसकी जानकारी हो गई और दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। 


बीते 8 दिसंबर 2023 को दोपहर देविका चंद्राकार और पति युपेश चंद्राकर के बीच लड़ाई हुई। नशे में धुत यूपेश चंदाकर को देविका ने जोर से धक्का दे दिया, गिरने की वजह से मृतक वहीं बेहोश हो गया। देविका चंद्राकर ने मामले की जानकारी अपने पड़ोस में निवास कर रहे अपने प्रेमी मुकुंद त्रिपाठी को दी। मुकुंद त्रिपाठी देविका से प्यार करता था, वह गुस्से में तमतमाता देविका चंद्राकार के घर आया और पास में रखे डंडे से युपेश चंद्राकार पर ताबड़तोड़ वार किया जिसकी वजह से युपेश की घटना स्थल पर मौत हो हुआ। घटना दिनांक को देविका चंद्राकार की मां अंजनी चंद्राकार भी घर में मौजूद थी, जिसने साक्ष छुपाने में देविका, मुकुंद का सहयोग किया। 


वारदात को अंजाम देने के बाद मुकुंद त्रिपाठी और देविका चंद्राकार ने एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर, एक लोहे के बाक्स में भर अपने किराए के मकान लोहानी बिल्डिंग में गड्ढा खोद कर पाट दिया और सारे सबूत को मिटाकर देविका चंद्राकार ने सिटी कोटवाली पुलिस में 14 दिसम्बर को अपने पति मृतक यूपेश चंद्रकार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन पहले पुलिस आरोपी मुकुंद त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लाश बरामद कर इस हत्या के मामले का आज खुलासा किया है।



Related Post

Advertisement

Trending News