May 27, 2024


Mahasamund Crime : गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार


महासमुंद। Mahasamund Crime : जिला पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में महिला गांजा तस्कर सहित 3 अंतर राज्यीय गांजा तस्कर और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर 11 किलो गांजा कीमत एक लाख 65 हजार रूपए और एक एक मोटर साइकिल जप्त किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार महासमुंद जिले के कोमखान थाना पुलिस ने टेमरी नाका में जांच के दौरान मोटर साइकिल सीजी 04 पी जे 7494से आ रहे में तीन किलो गांजा भर कर महिला तस्कर हेमलता पारधी, एक युवक और एक नाबालिग बालक के साथ गांजा की तस्कर कर रही थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच 53 मुरमुरी चौंक पर लल्लन यादव पिता लल्लू यादव इलाहाबाद उत्तर प्रदेश निवासी के पास से गिरफ्तार कर 8 किलो गांजा, एक लाख 20 हजार कीमत की बरामद किया है।



Related Post

Advertisement

Trending News