November 14, 2023


Mahadev App : मुंबई के 2 बड़े कारोबारी भी आए महादेव ऐप के लपेटे में, FIR दर्ज


मुंबई। Mahadev App : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान महादेव सट्टा ऐप का जिन्न रह-रहकर बाहर निकल रहा है। अब इस मामले में मुंबई के दो बड़े कारोबारी मोहित बर्मन और गौरव बर्मन लपेटे में आए हैं। 


ये दोनों डाबर कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर बताए जा रहे हैं। इस केस में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पूरा केस ईडी की जांच के दायरे में है। 


बता दें कि केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ही महादेव सट्टा ऐप पर बैन लगाया है। छत्तीसगढ़ में इस केस से जुड़े 2 पुलिसवालों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर ने कुर्ला मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई थी। 


कोर्ट के आदेश पर मुंबई में महादेव सट्टा ऐप मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस में मोहित और गौरव बर्मन 16 और 18 नंबर के आरोपी हैं। एफआईआर में मोहित बर्मन का पता फोर्ट मुंबई बताया गया। कंपनी रजिस्ट्रार के अनुसार यहां उनकी निवेश कंपनी का एक दफ्तर है।




Related Post

Advertisement

Trending News