February 16, 2024


Fire In Paint Factory : पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की दर्दनाक मौत


Fire In Paint Factory : अलीपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक केमिकल गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के दुकानों में भी फैल गई। गुरुवार 15 फरवरी को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ।


घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी सुमित भारद्वाज ने बताया- घटना गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे की है। जैसे ही धमाका हुआ तो लोग बाहर इकट्ठा हुए। हमने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। फिर फायर ब्रिगेड को कॉल किया। लेकिन आग नहीं बुझ रही थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन रास्तों से आग बुझाने की कोशिश की। फैक्ट्री करीब 8-10 साल पुरानी है।




Related Post

Advertisement

Trending News