November 06, 2022


शर्मनाक : 10 साल के लड़के ने मोबाइल में वीडियो देख कर 7 साल की मासूम का किया रेप


उत्तर प्रदेश : Crime : UP के सहायल थाना के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दस साल के लड़के ने मोबाइल में फिल्म देखकर अपने ही स्कूल की सात साल की एक छात्रा के साथ खेल-खेल में दुष्कर्म कर दिया।


यह पूरी बात जब मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया तो वह सब हैरान रह गए। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने आरोप स्वीकार भी कर लिया। पुलिस अब उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश करेगी। पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया।


जनपद औरैया के एक गांव निवासी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ साहयल में दवा लेने गए थे। घर पर सात साल की बेटी थी जो गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। गांव का ही दस वर्षीय किशोर भी उसी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। उसने मेरी सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह लोग जब घर आए तो बेटी ने यह बात बताई। पहले वह समझ नहीं पाए लेकिन जब दोबारा बताया तो उन्हें समझ में आया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़ित पिता की बात सुनकर पुलिस आरोपी बालक को थाने ले आई। उसने पूछताछ में बताया कि एक मोबाइल में उसने देखा था तो उसके मन में भी यही आया, इसलिए कर दिया।


आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए बाल कारागृह फतेहगढ़ भेजा गया।



Related Post

Advertisement

Trending News