October 02, 2023


Crime News : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतारा...


देवरिया। Crime News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में जमीन विवाद के चलते छह लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। देवरिया के रुद्रपुर इलाके कीवारदात है। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोलीबारी की भी सूचना आई है।


क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि लेड़हां टोला गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। इसी बात को लेकर आज भी विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि छह लोगों की हत्या कर दी गई।


हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं।


पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी गई है। जिले के सारे आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।


आज सुबह करीब छह बजे जमीन के विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी गयी।


वहीँ, इस मामले में पुलिस ने मीडिया को बताया कि इस घटना में दुबे परिवार के पांच लोग मारे गए। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था।




Advertisement

Trending News