February 04, 2023


CG Suicide News : एकतरफा प्यार में मामी और भांजे ने की सुसाइड, फंदे पर लटका मिला शव


जगदलपुर : CG Suicide News : एकतरफा प्यार में मामी और भांजे की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि महिला के 2 बच्चों भी है। दोनो की लाश घर में फांसी के फंदे पर एक साथ लटकती मिली है।बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था। वह वेल्डिंग का काम करता था। उसकी प्रेमिका मामी और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। तब दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए।


जब छोटा भाई उसे बुलाने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की आवाज लगाई। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो वह खिड़की की तरफ जाकर देखा तो अंदर दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इस मामले की जानकारी बोधघाट थाने के पुलिस को दी गई।




Related Post

Advertisement

Trending News