April 29, 2024


CG NEWS : छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे : CM विष्णुदेव साय


कोरबा। CG NEWS : कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा का चुनाव प्रचार जारी है। जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर करतला में भाजपा ने आम सभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सरोज पांडे ने मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव ने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सभी तरफ भाजपा के लिए अच्छा वातावरण है और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट हम जीतेंगे।


याद रहे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले चुनाव में भाजपा यहां 22000 वोट से पिछड़ गई थी। इसलिए इस इलाके को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा लगातार कोशिश कर रही है। वैसे भी राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि हर चुनाव में मुद्दे अलग-अलग हो जाते हैं और वह इस हिसाब से चुनाव के परिदृश्य में अपना असर डालते हैं।



Related Post

Advertisement

Trending News