February 18, 2023


CG News : इस बात से तंग आकर, प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश...


जांजगीर-चांपा : CG News : सक्ती SDO कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया। प्रधान आरक्षक को पहले सक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, जांजगीर जिला मुख्यालय में पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के तौर पर सलीम मुक्तार को व्यवस्था के रूप में जांजगीर जिले से अटैच किया गया है। अपनी पदस्थापना से परेशान सलीम ने अपने मूल पदस्थापना में वापस जाने के लिए सक्ति एसपी एमआर अहिरे से कई बार गुहार लगा चुका था।


बताया जाता है आज सुबह कार्यालय में आने के बाद वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान सहकर्मियों ने देख लिया और उसे आनन-फानन उतारा। प्रधान आरक्षक को पहले सक्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।





Related Post

Advertisement

Trending News