December 09, 2023


CG News : पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को निष्कासित करने की मांग, कुमारी सैलजा और TS सिंहदेव को बताया था कांग्रेस की हार का कारण


रायपुर। CG News : पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर दिए गए विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।


कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और जागेश्वर राजपूत ने कहा कि पहले भी बृहस्पत सिंह पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांग्रेस में अनुशासनहीनता और असंतोष लगातार बढ़ा। इसी का नतीजा है कि एक बार फिर उन्होंने अमर्यादित बयान दिया है। ऐसे में उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि बृहस्पत ने एक बयान में सैलजा को बिकी हुईं होने और सिंहदेव पर भाजपा को जिताने का आरोप लगाया है।



Related Post

Advertisement

Trending News