May 04, 2024


CG News : कांग्रेस ने 55 – 60 सालों में जनता को ठगा है, बंधुवा मजदूर के रुप में इस्तेमाल किया है : सीएम साय


कोरबा। CG News : लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आज भारतीय जनता पार्टी और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज एमसीबी जिले के खड़गवां क्षेत्र में आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं और हजारों की संख्या में जनता ने माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।


संबोधित करते हुए कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि भाजपा ही गरीब जनता की चिंता करती है और भाजपा जो कहती है वहीं करती है। जबकि पिछली सरकार में रही सांसद आज तक अपने क्षेत्र में नज़र तक नहीं आई, जिसे जनता अब बर्दास्त नही करेंगी।


 वहीं मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पुरानी कांग्रेस की सरकार ठगरा लबरा की सरकार है। हमेशा कांग्रेस ने जनता को ठगा है। कांग्रेस सरकार विकास की बात नहीं करती, केवल जनता को भड़काने का काम करती है। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारे संविधान के साथ कोई छेड़खानी नही किया जायेगा, ना ही कोई भी जन कल्याणकारी योजना बंद होगी।


सीएम ने कहा कांग्रेस केवल वोट की राजनीति के कारण जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। कांग्रेस ने 55 – 60 सालों में जनता को केवल बंधुवा मजदूर के रुप में इस्तेमाल किया है। इसी के साथ सैकड़ों कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के हाथों गले में भाजापा पट पहनकर बीजेपी की सदास्यता ग्रहण की।



Related Post

Advertisement

Trending News