March 29, 2023


CG News : लाल आतंक का खूनी खेल, पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उपसरपंच और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट


सुकमा/नारायणपुर : CG News : नक्सलियों ने एक बार फिर बेगुनाहों को अपना निशाना बनाया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर पूर्व उप सरपंच और एक ग्रामीण हत्या कर दी है। मामला नारायणपुर के धनोरा थाना इलाके और सुकमा के भेजी के ओंधेरपारा का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर के पूर्व उप सरपंच रामजी दोदी की बीती रात गृहग्राम झारा में नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। पुलिस लगातार जांच की जा रही है। सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर सुकमा जिले के भेजी के ओंधेरपारा में भी देर रात नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है। मौके पर कोंटा एरिया कमेटी ने पर्चा फेंका है। नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है।

 



Related Post

Advertisement

Trending News