November 24, 2022


CG Crime : महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 13 लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


महासमुंद : CG Crime : जिले के कोमाखान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 13 लाख के गांजा तस्करी करने वाले महाराष्ट्र के एक तस्कर को धर दबोचा है। तस्कर पुलिस के आंख में धूल झोंकने के लिए गद्दे से भरे वाहन के बीच गांजा भर कर तस्करी कर रहा था। जिसे कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


आपको बता दें कि महासमुंद जिला सीमावर्ती राज्य उड़ीसा से लगा हुआ है जहां से लगातार गांजा की तस्करी होती रहती है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने गांजा की तस्करी पर रोक लगाने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगे सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को अलर्ट कर रखा है। 


कोमाखान थाना पुलिस आज टेमरी नाका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान टाटाएस 08 यू जे 3266 पहुंची। जिसे कोमाखान पुलिस ने रोका। वाहन चालक आरोपी राजिक मंसूरी पिंजरी पिता अकील मंसूरी पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 65 किलो गांजा जप्त कर 20 बी एन डी पी एस एक्ट धारा की तहत कार्यवाही की जा रही है।




Related Post

Advertisement

Trending News