May 15, 2023


CG Crime : युवती और बच्चे की रस्सी से बंधी मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका


जांजगीर-चांपा। CG Crime : जिले में एक युवती और 8 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया था। युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। पास में एक मरा हुआ खरगोश भी मिला है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर नाले के किनारे में फेंका गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।


मुड़पार गांव में सोमवार को मुंडा नाले के पास लोगों ने कंबल में लिपटी हुई दोनों लाशें देखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवती और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा गया था। उन्हें कंबल से ढक दिया गया था। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था। दोनों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है। आस-पास के पुलिस स्टेशनों में दोनों के तस्वीरें भेजी गई हैं। युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं लड़के को रस्सी से खींचा गया है। लड़की की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच होगी। जबकि बच्चे की उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है।




Related Post

Advertisement

Trending News