June 19, 2023


CG Crime : बहन के साथ छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध, युवक ने अपने बहनों के साथ मिलकर टंगिया से उतारा मौत के घाट, 3 गिरफ्तार


सक्ती। CG Crime : जिले में आरोपियों ने बहन से छेड़छाड़ करने से मना करने पर भाई की टंगिया से बेरहमी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी के दो बहनें भी शामिल थी। जिन्होंने भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।  फ़िलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी व उसकी दो बहनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।


जानकारी अनुसार, ग्राम सेंदरी भाटापारा में रहने वाली 18 वर्ष बिंदिया रात्रे ने जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी नाबालिग छोटी बहन को कल 11:00 बजे नहाने जाते समय गांव का ही 22 वर्षीय रामनारायण सुल्तान छेड़ रहा था। नाबालिक ने इसकी जानकारी वापस आकर अपने भाई 27 वर्षीय एकलव्य रात्रे को दी। एकलव्य ईट भट्टे में ईंट बनाने का काम करता है। बहन के साथ छेड़खानी की खबर सुनकर एकलव्य रात्रे रामनारायण सुल्तान के घर गया। उसे अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ ना करने की समझाइश देने लगा।


रामनारायण सुल्तान समझाइश से नाराज होकर घर के अंदर गया और घर से टंगिया लेकर निकला। उसने एकलव्य के बाएं कान की कनपटी पर सिर के पास हमला कर दिया। इसके साथ ही रामनारायण की दो बहने समारिन बाई व कुमारी बाई लाठी डंडा लेकर घर से निकले और एकलव्य के बाल खींचते हुए उन्हें लाठी-डंडे से एकलव्य को मारने लगे जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। बीच बचाव करने आई मृतक की बहन बिंदिया से भी आरोपियों ने मारपीट की। जिसके बाद तीनों एकलव्य को छोड़कर फरार हो गए।


आस पास लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। जिसके एकलव्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाये। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जैजैपुर थाने में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। तीनों आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया जब्त किया है।


गिरफ्तार आरोपी:-

22 वर्षीय रामनारायण पिता धनेश्वर सुल्तान, 20 वर्षीय कुमारी पिता धनेश्वर सुल्तान, 19 वर्षीय समारीन पिता धनेश्वर सभी निवासी ग्राम सेंदरी भाठापारा थाना जैजैपुर जिला सक्ती।




Related Post

Advertisement

Trending News