May 22, 2024


CG Crime : बहन से मारपीट कर था जीजा, इसलिए साले ने ले ली बहनोई की जान, हत्या कर तालाब में फेका शव


जांजगीर चांपा। CG Crime : जीजा करता था बहन की पिटाई, इसीलिए सालों ने मिलकर बहनोई की जान ले ली। मामला जांजगीर जिला के मुलमुला थाने का है, जहां परसदा गांव का है। इस घटना में पुलिस ने दोनों आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से पूछताछ में दोनों ने घटना की वजह भी स्वीकार कर ली है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन दोनों को जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा गांव के तालाब के मेढ़ के पास एक अज्ञात युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान मुन्ना चौहान के रूप में हुई, जो बलौदा क्षेत्र का रहने वाला था। मृतक प्रयागराज में मजदूरी का काम करता था। मृतक का ससुराल परसदा गांव था। मृतक के शरीर व सर पर चोंट के निशान थे। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि मारपीट करने से मृत्यु हुई हैं।


जिस पर पुलिस ने मुखबिर और स्थानीय लोगों से पूछताछ की । पुलिस को ससुराल पक्ष पर शंका हुई, तो दोनों साले संदीप और अमित से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया, क्योंकि मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बहन के साथ मारपीट से उसके दोनों भाई नाराज थे। पूर्व में मृतक की पुत्री की मौत होने पर 2 लाख रुपए मुआवजा मिला था, उस पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण मृतक के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



Related Post

Advertisement

Trending News