April 15, 2024


CG CRIME : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर की तस्करी करते चार आरोपी गिरफ्तार 


दुर्ग। CG CRIME : पुलिस ने ब्राउन शुगर को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोस्ट वांटेड ड्रग पेडलर चंदा प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, कुख्यात महिला ड्रग पेडलर नागपुर से आकर यहां केंद्रीय जेल के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की पुड़िया बनाकर बेच रही थी।


दरअसल, मुखबीर से सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस ने केंद्रीय जेल दुर्ग केंटीन के सामने पहुंचकर तीनों लोगों को मादक पदार्थों की बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ड्रग पेडलर के साथ ही नागपुर निवासी मनोज राहंगडाले, यासीन शेख और दुर्ग निवासी प्रेम ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया है। महिला सहित तीनों आरोपियों से पुलिस ने 235 पुड़िया  ब्राउन शुगर जब्त किया है।


थाना प्रभारी आईपीएस अक्षय प्रमोद ने बताया कि, आरोपी महिला ड्रग पेडलर के खिलाफ नागपुर पुलिस भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी महिला नारकोटिक्स के मामले में कई बार जेल जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने साथियों के साथ मिलकर दुर्ग-भिलाई में ब्राउन शुगर की सप्लाई करती थी।



Related Post

Advertisement

Trending News