March 19, 2024


CG Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी कर सकती है प्रत्‍याशियों की सूची


CG Congress Candidate List: कांग्रेस ने प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने अभी तक केवल छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित की है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दो और भाजपा को नौ सीटें हासिल हुईं थी।


बिलासपुर से ओबीसी प्रत्याशी पर दांव

बिलासपुर में कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर दांव खेलने जा रही है। यहां भिलाईनगर के विधायक देवेंद्र यादव के अलावा कांग्रेसी नेता विष्णु यादव का नाम सामने आ रहा है। बिलासपुर में देवेंद्र यादव के समर्थकों ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां भाजपा ने ओबीसी प्रत्याशी तोखन साहू को टिकट दिया है।


आज सूची जारी होने की उम्मीद

पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के बाकी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा 19 मार्च को होने की संभावना हैं, क्योंकि 20 मार्च से बस्तर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। बाकी अन्य सीटों पर भी तीसरी सूची में नाम जारी किए जाएंगे।



Related Post

Advertisement

Trending News