April 29, 2024


CG Breaking : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढ़ेर


सुकमा। CG Breaking : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है।


 जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच दोनों और से गोली बारी शुरू हो गई। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है।


लगातार अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि है।



Related Post

Advertisement

Trending News