January 04, 2024


CG Breaking : CAF के जवान के सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर


कोंडागांव : CG Breaking : बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीएएफ के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि जवान को गंभीर हालत में कोंडगांव जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले कुधूर कैंप में सीएएफ के 5 वी बटालियन के एफ कंपनी में पदस्थ सीएएफ के जवान वीरेंद्र कुमार चिंडा ने अपने सर्विस बंदूक से खुद गोली मार लिया, बताया जा रहा है कि गोली जवान के पेट में लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


फिरहाल जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में कर रही है।



Related Post

Advertisement

Trending News