November 14, 2023


CG Big News : भाजपा की विवादित महतारी वंदन योजना का पैम्फलेट छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस सील


बलरामपुर। CG Big News : प्रदेश में पहले चरण के मतदान के दौरान भाजपा की एक योजना आई, जो काफी विवादों में रही। ये महतारी वंदन योजना थी। कांग्रेस ने तो बकायदा प्रेस कांफ्रेंस लेकर इसे फर्जीवाड़ा बता दिया। 


अब इससे जुड़ा एक और केस सामने आया है। बलरामपुर में राजपुर विकासखंड के महुआपारा स्थित सौरभ फ्लैक्स एंड प्रिंटिंग प्रेस को मामले में सील कर दिया गया है। 


बताया गया है कि वॉट्सऐप में सर्कुलेट हुए महतारी वंदन योजना के फॉर्म से इस प्रिंटिंग प्रेस में पैम्फलेट छापे गए थे। जांच के बाद प्रिंटिंग प्रेस के संचालक को नोटिस जारी किया गया था। 


मामला आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा था। संचालक ने प्रशासन को न तो कोई जवाब दिया। न ही जरूरी दस्तावेज पेश किए। ऐसे में उसके प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया गया है।‌ संचालक को अपना पक्ष रखने डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन कमीशन के दफ्तर में हाजिरी लगाने कहा गया है।



Related Post

Advertisement

Trending News