February 11, 2023


CG Big News : बस्तर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नारायणपुर जिला में हुए उपाध्यक्ष की हत्या पर जताया दुःख...


जगदलपुर : CG Big News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचे। विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता बुधराम कारटाम और नीलकंठ कक्केम की हत्या के शोक स्वरूप स्वागत, ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। इसलिये राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सामान्य रूप से अगवानी की गई।




Related Post

Advertisement

Trending News