June 20, 2024


CG ACCIDENT: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, CAF के 2 जवानों की मौत


बलरामपुर। CG ACCIDENT: बलरामपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, यहां देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवान की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप की ब्रेकफेल होने की वजह से जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड में जा पलटी। जिसमें CAF के जवान सवार होकर आ रहे थे। हादसे में दो जवान की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।



Related Post

Advertisement

Trending News