March 22, 2023


CG Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, CAF के दो जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर


बस्तर : CG Accident : जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहां नेशनल हाईवे 163 पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है  सभी जवान CAF के हैं।


मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं एंबुलेंस से दोनों घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक और जवान राजनांदगांव निवासी गणेश राम आंचला (40) ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा घायल जवान कांकेर निवासी मुकेश गौर (31) की हालत गंभीर है। उसके सिर और पैर में चोट आई है।





Related Post

Advertisement

Trending News