March 12, 2023


CG Accident : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, हादसे में बैंक मैनेजर समेत दो की मौत, 2 गंभीर 


जशपुर : CG Accident : जिले में भीषण सड़क हादसे में बैंक मैनेजर समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 बैंक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी छुट्‌टी मनाकर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र में हुआ है।


मनोरा SBI के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज, जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज, कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को छुट्‌टी होने के कारण कुनकुरी गए थे। सभी ने मिलकर दिनभर छुट्‌टी मनाई, खाना खाया और रात के वक्त 9 से 10 बजे के बीच लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया है।


बताया जा रहा है कि कुनुकुरी-जशपुर हाईवे में ये अभी चरईडांड गांव के पास पहुंचे थे। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। इतने में पता ही नहीं चला और कार अनियंत्रित होकर रोड की तरफ गई। इसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही अनुरंज और सुमित की मौत हो गई थी। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।


हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कुछ देर बाद आने-जाने वाले लोगों ने ही कार को रोड किनारे देखा था। जिसके बाद किसी तरह से चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अनमोल और रविंद्र को रांची रेफर कर दिया गया है।

दोनों घायलों को हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।





Related Post

Advertisement

Trending News