April 14, 2023


CG Accident : श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 20 घायल, 6 की हालत गंभीर


गौरेला पेंड्रा मरवाही। CG Accident : जिले में बड़ा हादसा हो गया है। मरवाही में छोटा मालवाहक पलटने से 20 श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में 6 लोगों को अधिक चोटें आई है। बताया जा रहा है कि, ये सभी मुंडन कार्यक्रम से लौट रहे थे। पूरा मामला गोरेला थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, अमरकंटक गौरेला मुख्यमार्ग पर स्थित चुक्तिपानी गांव में ये हादसा हुआ। अमरकंटक से नर्मदा दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। ये सभी अनूपपुर जिले के भेलवा गांव के रहने वाले हैं। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा पलटी। जिसमें 20 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है।




Related Post

Advertisement

Trending News