March 27, 2023


Breaking News: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद:


सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है!! 

जानकारी के मुताबिक, CAF( छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8बजे के आस-पास निकली थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।!! 

घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।!! 


छत्तीसगढ़ में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं::

ED ब्लास्ट में एक जवान शहीद:पैर रखते ही हुआ जोरदार धमाका, सर्चिंग पर निकली थी CAF और DRG की टीम

एक महीने पहले नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया था। संजय लकड़ा जशपुर जिले के रहने वाले थे। नारायणपुर जिले में CAF (छ्त्तीसगढ़ आर्म फोर्स) की 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। शहादत के बाद उनके पार्थिव शव को गृहगांव भेजा गया था।!! 

एरिया डोमिनेशन पर निकले थे जवान, लौटते समय प्रेशर IED की चपेट में आया:

6 महीने पहले भी बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से CRPF का एक जवान शहीद हो गया था। शहीद जवान का नाम सत्यपाल सिंह था। वो हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले की पुष्टि की थी। मामला पामेड़ थाना क्षेत्र का था!! 



Related Post

Advertisement

Trending News